खलीलाबाद क्षेत्र के पड़ोखर गांव का मामला
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के पड़ोखर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पुलिस ने सतहरीर मिलने पर सात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट व अन्य मामले में केस दर्ज किया है।
सितारा निवासी पड़ोखर ने बताया कि 27 नवंबर शाम पांच बजे विपक्षी विक्रम, दुर्गेश, साधना, वंदना, ललिता, तारा व संतरी खेत में काम करने के दौरान गाली देते हुए मारने-पीटने लगे और जानमाल की धमकी दी। साथ ही झोपड़ी में आग लगाकर फंसाने की धमकी दे रही थे और उनके नल को तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।