- एसडीएम से जमीन खाली कराने की मांग
मेंहदावल। सांथा ब्लॉक के कटया गांव में रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) का निर्माण भूमि विवाद के कारण अधर में लटका है। ग्राम पंचायत के पूर्व और वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि ने बेलहर थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र देकर आरसीसी सेंटर निर्माण के लिए चिह्नित भूमि को खाली कराने की मांग की है।
कटया गांव के पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि श्यामधर ने बेलहर थाने पर आयोजित समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र देकर मांग किया है कटया गांव में सरकार ने आरआरसी सेंटर पास हुआ है। लेखपाल ने जमीन की पैमाईश कर भूमि चिह्नित कर दिया है। गांव के कुछ लोग सरकारी जमीन पर कब्जा किए हैं, जिसे नहीं छोड़ रहे हैं। खाली करने की बात कहने पर लड़ाई करने पर अमादा हो जा रहे हैं, जिससे रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। जिसके लिए प्रधान प्रतिनिधि ने चिह्नित भूमि खाली कराने की मांग की है। उपजिलाधिकारी मेंहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच कराकर भूमि खाली कराई जाएगी।