- जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक व चहारदीवारी में सोयम ईंट के प्रयोग का आरोप
सेमरियावां। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत तिलजा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन पानी टंकी एवं चहारदीवारी में सोयम ईंट व खराब सामग्री प्रयोग किए जाने का आरोप गांव वालों ने लगाया है। गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है।
गांव के हिफजुर्रहमान, श्याम जी मौर्या, लालजी मौर्या, राधे श्याम यादव, जरजैस अहमद, जमुना प्रसाद आदि ने बताया कि टंकी व चहारदीवारी में मानक को दरकिनार कर सोयम ईंट, पतली सरिया व खराब मसाले का प्रयोग किया जा रहा है। पिलर के फाउंडेशन का गड्ढा बस नाम मात्र के लिए किया जा रहा है। पानी की टंकी बीच गांव आबादी में बनाई जा रही है। इतने खराब सामान से निर्माण होने से भविष्य में बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहेगी। लोगों ने डीएम से मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की मांग की है।