फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झोपड़ी में आग से नगदी समेत सामान जले, मवेशी भी झुलसा

Sat, 24 Feb 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम तरयापार में शुक्रवार की देर शाम अज्ञात कारण से एक झोपड़ी में आग लग गई। जब तक लोगों को आग की जानकारी हुई। आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। झोपड़ी में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। किसी तरह से लोगों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान बंधी एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका उपचार चिकित्सक कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। क्षेत्र के ग्राम तरयापार निवासी शिव पूजन पुत्र मुन्नर के रिहायशी छप्पर में शुक्रवार की देर शाम अज्ञात कारण से आग लग गई। काफी उंचाई तक उठते धुंए के गुबार देख ग्रामीण दौड़ पड़े व आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। लेकिन, तेज लपट के चलते आगे बढ़ने का साहस नहीं जुटा पा रहे थे। गृहस्वामी शिव पूजन के अनुसार झोपड़ी में रखा कपड़ा, खाद्यान्य, बिस्तर सहित अन्य गृहस्थी के सामान के अलावा करीब दो हजार नगदी भी जलकर नष्ट हो गई।
आग लगने से परिवार पाईश्रपाई के लिए मोहताज हो गया है। परिवार का जीविकोपार्जन कैसे चलेगा, यह चिंता उन्हें बार-बार सता रही है। ग्रामीणों ने इस परिवार को सीएम आवास दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें