स्वर्णकार सेवा समिति के जिलाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा ने दावा किया कि जिले भर में स्वर्ण कोराबार से जुड़े प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रहे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर स्वर्ण कारोबार को चौपट करने का प्रयास किया है। यही नहीं नई व्यवस्था में दो लाख की सेल पर ग्राहक को पेन कार्ड देना अनिवार्य किया गया है और टीडीएस की कटौती भी किए जाने की बात कहीं गई है।
यह निर्णय ग्राहक और व्यापारी दोनों के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सोने की पकाई सरकारी कंपनियों से कराने की बात कहीं गई है, इसमें भी कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होगी।
कारीगरों को सोना का हिसाब रखना पड़ेगा, ऐसे कई निर्णय है जो कि न तो स्वर्ण कारोबारियों के हित में है और न ही ग्राहकों के। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भी दुकानें बंद रखी जाएंगी।
स्वर्णकार समिति के संरक्षक गोपाल जी वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिओम वर्मा, महामंत्री श्याम सुंदर वर्मा, किशोर कुमार वर्मा अरविंद वर्मा, उमेश वर्मा, दिलीप कुमार, विनोद वर्मा, संजय वर्मा, अवधेश वर्मा, पप्पू वर्मा आदि ने एक्साइज ड्यूटी को तत्काल वापस लेने की मांग की है।