फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धर्म की स्थापना के लिए भगवान लेते हैं अवतार

विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल में श्रीराम कथा कहते विष्णु दास महाराज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कथा व्यास विष्णु दास महाराज की अमृतमयी वाणी से जैसे ही प्रभु श्रीराम के जन्म का प्रसंग प्रारंभ हुआ, पूरा कथा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष और बधाई गीतों से गूंज उठा। कथा व्यास ने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना और भक्तों के कल्याण के लिए अवतार लेते हैं।
उन्होंने खलीलाबाद स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में चल रही संगीतमयी श्रीरामकथा अमृत महोत्सव में बृहस्पतिवार को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभु श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग, प्रेम और कर्तव्य पालन का सर्वोच्च आदर्श है। उनके चरित्र से मनुष्य को अपने जीवन में मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने संदेश दिया कि श्रीराम जन्मोत्सव का वास्तविक आनंद तभी सार्थक होगा, जब हम उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारेंगे और परिवार तथा समाज में प्रेम, सद्भाव एवं मर्यादा बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें