धनघटा। निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षित पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत रविवार को जूनियर हाईस्कूल महुली के परिसर में शिविर लगाया गया। विभाग से मिले एप में तकनीकी गड़बड़ी के चलते बीएलओ परेशान रहे। जिसके चलते मतदाताओं को समस्या झेलनी पड़ी।
महुली में सात बूथ बनाए गए हैं, जिनमें बूथ संख्या 69 पर गिरजेश प्रसाद, 70 पर विनोद कुमार, 71 चन्द्रशेखर, 72 पर सांभी पाण्डेय, 73 पर दिनेश कुमार व 74 पर अशोक बीएलओ डटे रहे। नए मतदाता बनने पहुंचे युवाओं से जरूरी कागजात लेकर फाॅर्म भर रहे थे। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों के अनुसार इस दौरान 24 नए मतदाता आवेदन मिला। संशोधन और नाम काटने के लिए 12 नए आवेदन मिले हैं। फीडिंग नहीं होने से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शिविर में पहुंचे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
बीएलओ एप में तकनीकी गड़बड़ी के चलते फीडिंग कार्य प्रभावित रहा है। इतना ही नहीं आधार फीड करने पर मतदाता का अपलोड फोटो ऑटोमेटिक डिलीट हो जा रहा है। बीएलओ ने बताया कि इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।