फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्टॉल में विकास कार्यों संग सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण की दिखी झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन स्थित डीपीआरसी हॉल एवं परिसर में आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शासन की योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करने तथा उनका लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के 12 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य शासन की योजनाओं और नीतिगत निर्णयों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना है।
सूचना विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में विकास कार्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण की झलक भी दिखाई गई। विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉलों के माध्यम से आमजन को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश से नामित लोक कलाकार रीना यादव एवं इंद्रावती ''अन्नू'' ने लोकगायन के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया, जिसे लोगों ने सराहा।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी दीपचंद चौरसिया, प्रगतिशील किसान सुरेंद्र राय, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज समेत किसान और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें