फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर-किशोरियों को स्वस्थ रहने के दिए गए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर-किशोरियों को स्वस्थ रहने के दिए गए टिप्स
विज्ञापन

- जिले के चार इंटर कॉलेजों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले के चार इंटर कालेजों में किशोर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किशोर-किशोरियों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। साथ ही किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के लिए सेनेटरी नैपकिन का भी वितरण किया गया।
जिले के सेमरियावां, हैंसर, बघौली व मेंहदावल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ। बघौली ब्लॉक के किसान इंटर कॉलेज पचपोखरी में किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देते हुए आरबीएसके की चिकित्सक डॉ. सोनी सिंह ने कहा कि किसी भी देश की ताकत उनके युवाओं में निहित है। यही किशोर आगे चलकर युवा बनेंगे तथा देश के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएंगे। इसलिए इनका स्वस्थ रहना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने किशोर-किशोरियों में पोषण को बेहतर बनाने, एनीमिया दूर भगाने, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, लिंग आधारित हिंसा, भेदभाव, नशा वृत्ति आदि की दिशा में जागरूक करने का कार्य किया। इस दौरान जिला कोआर्डिनेटर दीनदयाल वर्मा, डॉ. रचना यादव, दयानाथ तिवारी, रेनू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता हुई
कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर जागरूकता चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालिकाओं ने किशोरी सुरक्षा, पोषण, आयरन की जरूरत, पढ़े बेटियां-बढ़े बेटियां आदि मुद्दों पर आकर्षक व रचनात्मक चित्र बनाये। जिसमें से सर्वश्रेष्ठ तीन किशोरियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें