फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्राओं को मिलेगा कॅरिअर का नया रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अब कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में राजकीय विद्यालयों की तरह छात्राओं को विभिन्न कॅरियर विकल्पों और प्रोफेशनल कोर्सों की जानकारी दी जाएगी। नए शैक्षिक सत्र से कस्तूरबा विद्यालयों में कॅरियर मार्गदर्शन की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

अभी तक यह व्यवस्था केवल राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिल रही थी। अब कस्तूरबा विद्यालयों की बेटियां भी इसका लाभ उठा सकेंगी। जिले में संचालित सात कस्तूरबा विद्यालयों में 700 छात्राएं अध्ययनरत हैं। नए सत्र से इन विद्यालयों को उच्चीकृत कर इंटरमीडिएट स्तर तक संचालित किए जाने की तैयारी है। विद्यालयों में साप्ताहिक कक्षाओं के माध्यम से छात्राओं को डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, एयर होस्टेस और ब्यूटीशियन जैसे कॅरिअर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बाद उपलब्ध प्रोफेशनल कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया और संबंधित संस्थानों की जानकारी दी जाएगी। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि नए शिक्षा सत्र से कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं को कॅरियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। साप्ताहिक कक्षाओं के संचालन पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन

00000000000

कौशल विकास पर जोर
पाठ्यक्रम की पढ़ाई के साथ कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इसके लिए व्यवसायिक शिक्षा परिषद और जनपद स्तरीय कौशल विकास केंद्रों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। प्रस्ताव है कि छात्राओं को तीन माह की अवधि वाले शॉर्ट टर्म कोर्स की सुविधा भी दी जाए। इनमें पर्यटन, होटल मैनेजमेंट और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें