फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में मां दुर्गा की तरह बालिकाओं को किया जाएगा सशक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र में मां दुर्गा की तरह बालिकाओं को किया जाएगा सशक्त
विज्ञापन

घरेलू हिंसा, यौनिक हिंसा, छेड़छाड़, अनसेफ टच आदि से करेंगे प्रशिक्षित
17 से 25 अक्तूबर के बीच आयोजित होगा कार्यक्रम
पुनीत कुमार मिश्र
संतकबीरनगर। नवरात्र में मां दुर्गा की तरह बालिकाओं को भी सशक्त किया जाएगा। बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार नवरात्र में 17 से 25 अक्तूबर के बीच बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाएगी। इसमें घरेलू हिंसा, यौनिक हिंसा, छेड़छाड़, अनसेफ टच आदि के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।
लगातार बढ़ रही महिला हिंसा को देखते हुए शासन ने नवरात्र में बालिकाओं और महिलाओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। मां दुर्गा ने राक्षसों का वध करने के लिए कई अवतार लिए थे। इसे देखते हुए नवरात्र में 17 से 25 अक्तूबर के बीच इस अभियान को चलाने का आदेश जारी हुआ है। इसके तहत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही परिषदीय विद्यालयों में बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर आत्मरक्षा प्रशिक्षण, मीना मंच, जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त बालिकाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। बालिकाओं को हमारे संवैधानिक अधिकार का बुकलेट भी दिया जाएगा। विद्यालयों में सुबह आठ बजकर तीस मिनट से नौ बजे तक घरेलू हिंसा, बच्चों के साथ होने वाली हिंसा, यौनिक हिंसा, छेड़छाड़, सेफ टच, अनसेफ टच आदि के बारे में बताया जाएगा। वर्तमान में विद्यालय बंद हैं। इसलिए सिर्फ बालिकाओं के साथ उनके अभिभावक को बुलाकर कानूनी जानकारी दी जाएगी। यह दायित्व मीना मंच की सुगमकर्ता का होगा। कार्यक्रम में मोबाइल व लैपटॉप के जरिए यौन हिंसा, कानूनी जानकारी से बचाव के वीडियो भी दिखाए जाएंगे। कार्यक्रम की निगरानी ब्लॉक वार खंड शिक्षा अधिकारी के हवाले होगी। उनका पूर्ण दायित्व होगा कि हर कार्यक्रम की वीडियो बनाकर उसे बीएसए के माध्यम से परियोजना कार्यालय को भेजेंगे। इस अभियान की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बीएसए को पत्र जारी कर योजना के क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नवरात्र के दौरान बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश मिले हैं। इसमें घरेलू हिंसा, यौन हिंसा व कानूनी जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त बीईओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता भी होगी
नवरात्र के दौरान बालिकाओं के लिए यौन उत्पीड़न से बचने के उपाय, आत्मरक्षा के तरीके, हमारे मौलिक अधिकार, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, महिला हेल्प लाइन आदि विषयों पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। इसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के बालक और बालिकाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें