संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज के पास एक ई-रिक्शा में कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार एक युवती का पैर टूट गया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के उसका कला गांव निवासी नंद किशोर की बेटी मोहिनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पांच अक्तूबर की शाम करीब आठ बजे गोला बाजार स्थित बूट हाउस से ड्यूटी करने के बाद घर लौट रही थी। वह ई-रिक्शा के दाहिनी ओर बैठी थी। संवाद