फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्वर मेडल हासिल कर छात्राओं ने बढ़ाया मान

Tue, 06 Feb 2018 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चों को खेलकूद में मिला पुरस्कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बाराबंकी में हुई राज्य स्तरीय कस्तूरबा बालिका विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता में जिले की कस्तूरबा की छात्राओं ने दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल हासिल किया है। छात्राओं की इस सफलता पर डीएम मार्कंडेय शाही समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी है। 
विज्ञापन

 बाराबंकी में तीन, चार और पांच फरवरी को राज्य स्तरीय कस्तूरबा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रदेश के 18 मंडलों से टीमें आई थीं। जिसमें बस्ती मंडल के संतकबीरनगर जनपद से कस्तूरबा बालिका विद्यालय खलीलाबाद की छात्रा कुमारी कुसुम ने जूड़ो के 35- 40 भार वर्ग में दूसरा स्थान तथा कस्तूरबा खलीलाबाद की कुमारी रीना यादव ने 40 से 45 किलो भार वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा डॉ. हरीश चंद शुक्ल के निर्देशन में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। छात्राओं की इस सफलता पर डीएम मार्कंडेय शाही, सीडीओ हाकिम सिंह, बीएसए माया सिंह, बीईओ खलीलाबाद अजय कुमार तिवारी, वार्डेन प्रतिभाग सिंह, सुमन सिंह, जिला जीत त्रिपाठी, माया पांडेय, गीता सिंह, देवेंद्र सिंह, गणेश सिंह और सुनीता आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें