फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर के किनारे मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका

विज्ञापन
रानीपुर गांव के सीवान में नहर के किनारे मिली लाश के बारे में जांच करते एएसपी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
नहर के किनारे मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका
विज्ञापन

- सिर और चेहरे पर थे चोट के निशान
- शव की शिनाख्त कराने की कोशिश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा/ नंदौर। क्षेत्र के नरायनपुर पशु बाजार के पास रानीपुर गांव के नहर पुलिया के किनारे बृहस्पतिवार को एक युवती का शव मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवती के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। शव की स्थिति देखकर लोग हत्या की आशंका जताए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस शव की शिनाख्त कराए जाने की कोशिश में जुट गई है।
विज्ञापन

प्रभारी एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नरायनपुर पशु बाजार के पास रानीपुर नहर के किनारे युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी गई। युवती सलवार समीज व नकाब पहने थी। युवती के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। युवती का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। प्रथम दृष्टया शव की स्थिति देखकर प्रतीत हुआ है कि युवती की हत्या करके शव यहां लाकर फेंक दिया गया है। आसपास के लोगों से शव की पहचान कराए जाने की कोशिश की गई, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह का पता चलेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें