फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, मकान में जड़ा ताला

Fri, 21 Mar 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह 16 वर्षीय किशोरी ने पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। प्रेमी के घर पहुंची किशोरी ने मकान में ताला लगा दिया। इससे प्रेमी और उसके परिवार करीब चार घंटे तक घर में कैद रहे। गांव वालों के समझाने के बाद किशोरी ने ताला खोला तब जाकर प्रेमी और उसके परिवार के लोग बाहर आ सके। प्रेमिका शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है तो प्रेमी शादी से इन्कार कर रहा है। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच मान मनौव्वल की कोशिश रिश्तेदार और गांव के लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का ननिहाल धनघटा क्षेत्र के एक गांव में है। किशोरी बराबर अपने ननिहाल में आया-जाया करती थी। ननिहाल के पास रहने वाले एक युवक से उसकी नजदीकियां बढ़ी और मामला प्रेम प्रपंच में तब्दील हो गया। किशोरी का कहना है कि शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। धीरे-धीरे दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को भी हो गई।
किशोरी और उसके परिवार के लोगों ने जब युवक और उसके परिजनों से शादी की बातचीत की तो उन्होंने इन्कार कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार बातचीत हुई, लेकिन बात नहीं बनी। शुक्रवार की सुबह किशोरी और उसके परिजन युवक के घर जा धमके उस समय युवक और उसके परिवार के लोग घर में थे। किशोरी ने बाहर से ताला लगा दिया और उनके दरवाजे पर बैठ गई। धीरे-धीरे ताला बंद करने की बात पूरे गांव में फैल गई। गांव के तमाम लोग वहां पहुंचकर ताला खुलवाने की कोशिश करने लगे। करीब चार घंटे बाद किशोरी से मनुहार करते रहे, लेकिन वह नहीं मानी। काफी मुश्किल से उसने ताला खोला और कहा कि हर हाल में उसकी शादी यहीं पर होगी। दोनों तरफ से मान-मनौव्वल का दौर शुरू हुआ, लेकिन बात नहीं बनी। दोपहर बाद किशोरी और उसके परिवार के लोग अपने घर लौट गए। जाते-जाते वह यह भी कह गए कि किसी भी कीमत पर शादी यहीं पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ रामकृष्ण मिश्र ने कहा कि इस तरह के किसी भी घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें