फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शादी नहीं करने पर प्रेमी के घर पहुंची युवती, किया हंगामा

Mon, 24 Jun 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-युवती ने थाने में आत्महत्या की दी धमकी
विज्ञापन


- तीन माह से थाने का चक्कर काट रही
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के एक गांव का युवक दिल्ली में युवती के घर के पास रहा रहा था। निकटता बढ़ने पर प्रेमी ने युवती से शादी का वादा किया था, लेकिन युवक अब शादी से इन्कार कर रहा है। प्रेमी के घर युवती पहुुंच गई और घंटोंं हंगामा किया। बखिरा थाना परिसर में आत्महत्या की धमकी भी दी है।
युवती का आरोप है कि युवक दिल्ली में उसके घर पास छह साल से रहता था। इसी दौरान दोनों में निकटता बढ़ती गई। युवती ने बताया कि वह शादीशुदा थी, लेकिन प्रेमी के चक्कर में आकर उसने पति को छोड़ दिया है। प्रेमी ने उसके साथ वर्षों तक दुष्कर्म किया व शादी करने का झांसा देता रहा। शादी का दबाव बनाने पर युवक आनाकानी करने लगा। बहन बनाकर युवक अपने घर बखिरा क्षेत्र में लेकर आ गया। इसी बीच प्रेमिका को प्रेमी युवक की अन्यत्र शादी तय होने की भनक लगने पर वह प्रेमी युवक के गांव आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के घरवालों ने युवक को प्रेमिका से मिलने नहीं दिया। घंटों तक प्रेमिका ने प्रेमी युवक के घर पर हंगामा किया, लेकिन प्रेमी युवक सामने आने के बजाए इधर-उधर भागता रहा। युवती ने बताया कि वह तीन माह से बखिरा पुलिस का चक्कर काट रही है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है। युवती ने धमकी दिया है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह बखिरा थाने में जाकर आत्महत्या कर लेगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें