फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्पदंश से बालिका की मौत

Sun, 07 Sep 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सर्पदंश से किशोरी की मोत के बाद जुटी भीड़ -स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर गांव निवासी एक 15 वर्षीय बालिका की शनिवार की रात सर्प दंश से मौत हो गई। परिजनों ने रविवार को दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार, महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर गांव निवासी कपिल चौहान की 15 वर्षीय पुत्री नंदनी शनिवार की रात भोजन करने के बाद सो गई। रात में करीब दो बजे उसने अपने परिजनों को बताया कि उसके कान पर कोई जीव काट लिया है, जिससे खून भी बह रहा था।
विज्ञापन

परिजनों ने चूहा या कोई अन्य जानवर के काटने की बात समझ कर सुबह डॉक्टर को दिखाने की बात कह कर सो गए। थोड़ी देर में वह लड़की भी सो गई। सुबह जब परिजन उठे तो उसके शरीर में हरकत ना देखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर लेकर गए। जहां डॉक्टरों में उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें