जीजीआईसी में जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता के विजेता-स्रोत कॉलेज
संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में मंगलवार को हुआ। इस दौरान प्रतियोगिता में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमे पीएमश्री जीजीआईसी विजेता रहा।
प्रधानाचार्य डॉ. सबीहा मुमताज ने बताया कि बैंड प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्रों में अनुशासन तथा देशभक्ति की सीख मिलती है। सभी विद्यालयों के प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ अपने टीम प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। सीनियर बालिका वर्ग में पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
जूनियर बालक वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुर के छात्रों को प्रथम स्थान, जूनियर बालिका वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुर की बालिकाओं को प्रथम स्थान एवं पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इससे पूर्व डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने टीमों का अवलोकन कर छात्रों से परिचय प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक समग्र शिक्षा धर्मेंद्र मिश्रा, सोनिया, माला तिवारी, साधना, आलोक पांडेय, मुकेश कुमार, कहकशा बानो, बीनू सिंह, पूजा मिश्रा, उषा वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
0000000000000