राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक करते न्यायिक अधिकारी=स्रोत न्यायालय
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने शनिवार को न्यायिक अधिकारियों के साथ 14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोक अदालत में सर्वाधिक मामलों को निस्तारण कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाया जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए प्राविधिक स्वयंसेवकों को लगाया गया है। बैठक में अपर जिला जज प्रथम गजेंद्र, स्पेशल जज एससी-एसटी देवेंद्र नाथ गोस्वामी, नोडल ऑफिसर कृष्ण कुमार-पंचम, सीजेएम चेतना त्यागी, एसीजेएम संजय राज पांडेय, सिविल जज जूनियर डिवीजन भारती तयाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कसौधन, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड नरेंद्र कुमार कसौधन, सिविल जज जूडी एफटीसी अभिनव त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।