संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। इस बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि नागरिकों को सुरक्षित यात्रा कराने के लिए शहर के अंंदर निश्चित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं तथा उनकी नियमित माॅनीटरिंग करते रहें।
डीएम ने राजमार्ग के किनारे झाड़ियों की साफ-सफाई, पटरी मरम्मत, नाली मरम्मत, अवैध कट्स को बंद करने के लिए निर्देशित किया। जिले में डंपिंग यार्ड बनाए जाने के बारे में जानकारी ली तथा जनपद में टैक्सी स्टैंड का स्थान चिह्नित करते हुए आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। अधिशासी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है की नेदुला और इंडस्ट्रियल एरिया में टैक्सी स्टैंड चिह्नित कर प्रस्ताव उच्च स्तर को प्रेषित किया गया है। एआरटीओ को निर्देशित किया गया की स्कूल वाहनों का शत प्रतिशत सत्यापन किया जाय, वाहनों की परमिट एवं फिटनेस की जांच एक निश्चित समय अंतराल पर की जाती रहे।