संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा ने मंगलवार को न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर और आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले के निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
जिला जज ने मोहन लाल श्रीवास्तव ने कहा कि न्यायिक अधिकारी अपने-अपने कोर्ट में ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाया जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न प्रकार के शिविरों तथा पराविधिक स्वयं सेवकों के माध्यम से भी किया जा रहा है।
बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासीर अहमद, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अनिल कुमार त्रिपाठी, अपर जिला जज-प्रथम रमेश दूबे, अपर जिला जज एससी एसटी भूपेंद्र राय, नोडल ऑफिसर एवं अपर जिला जज पॉस्को कृष्ण कुमार, सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय राज पांडेय आदि मौजूद रहे।