फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन दिन तक गूंजेगा गायत्री महामंत्र

Mon, 20 Nov 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। गायत्री शक्तिपीठ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में सोमवार से बृहस्पतिवार तक गायत्री शक्तिपीठ मुखलिसपुर में आयोजित 51 कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को होगा। इसकी समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक आचार्य सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि जगत के कल्याण के लिए गायत्री परिवार हमेशा कार्य करता आ रहा है। इसी के तहत गायत्री शक्तिपीठ मुखलिसपुर में 51 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इसमें शांतिकुंज हरिद्वार से आए गायत्री परिवार के वरिष्ठ जन प्रवचन भी करेंगे। यहां पर आने वाले लोगों को संस्कार भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को सुबह 10 बजे 1001 कन्याएं कलश यात्रा निकालकर महायज्ञ शुभारंभ करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें