संतकबीरनगर। पुलिस ने चोरों के गैंग पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। डीएम की अनुमति मिलने पर एसओ धनघटा जेपी दूबे ने तीन आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
एसओ जय प्रकाश दूबे ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ 31 अक्तूबर को क्षेत्र में भ्रमण पर थे। उसी दौरान सूचना मिला कि गैंग लीडर पप्पू निवासी गोनवतिया थाना धनघटा का एक सुसंगठित गिरोह है। जिसके सोनू उर्फ मंटू निवासी एकौना खुर्द व लक्ष्मी नारायण उर्फ बत्तन निवासी नरगड़ा थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर सक्रिय सदस्य हैं। वह सक्रिय सदस्यों के साथ मिलकर क्षेत्र में चोरी, नकबजनी की वारदात को अंजाम देता है।
थाना पर अभिलेख की जांच के बाद गैंग के सरगना पप्पू और सोनू उर्फ मंटू के खिलाफ 6-6, लक्ष्मी नारायण उर्फ बत्तन के खिलाफ पांच अभियोग पंजीकृत पाया गया। उक्त बदमाशों के खिलाफ गैंगचार्ट तैयार करके डीएम के यहां अनुमोदन के लिए भेजा गया था। वहां से 29 अक्तूबर को अनुमोदन प्राप्त हो गया है। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। संवाद