संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी जयप्रकाश गोंड निवासी सेमरा को कस्बा मगहर के पास से रविवार को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली खलीलाबाद में एक नवंबर को पीड़ित पिता ने प्रार्थना पत्र देकर नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल रवाना कर दिया गया। संवाद