फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आठ बदमाशों पर लगा गैंगस्टर

Sat, 01 Nov 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के कोतवाली और बेलहर थाना क्षेत्र के आठ शातिर अपराधियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। यह लोग संगठित गिरोह बनाकर वसूली समेत चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गड़सरपार निवासी दयानंद शर्मा, राजप्रताप सिंह, पंकज चौरसिया और बयारा निवासी महेश कुमार पर गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इनमें से दयानंद शर्मा सरगना था। यह हाईवे पर तेल चोरी के साथ ही गाड़ियों में तिरपाल काटकर चोरी करते थे। बेलहरकला के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने लोहरसन निवासी अशोक गुप्ता, आशीष गुप्ता, गोरखपुर जनपद के सहजनवा थानांतर्गत तेनुहारी निवासी अमित गुप्ता, सहजनवा थानांतर्गत पटखौली निवासी बैजनाथ मद्धेशिया पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
इसमें गैंग का सरगना अशोक गुप्ता के नेतृत्व में गिरोह के लोग किसानों, व्यापारियों का अनाज खरीदकर उसका भुगतान नहीं करते थे तथा धोखाधड़ी करते थे। पैसे मांगने पर जान माल की धमकी भी देते हैं। दोनों मामलों में जिलाधिकारी से गैंग चार्ट तैयार करके गिरोह बंद अधिनियम के तहत कार्रवाई की अनुमति मांगी गई थी। अनुमति मिलने के बाद इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें