फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो पशु तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाने की पुलिस ने दो पशु तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दोनों आरोपी आजमगढ़ के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ जिले में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। उसी दौरान सूचना मिली कि गैंग लीडर राजू निवासी वार्ड-3 कस्बा माहुल थाना अहरौला आजमगढ़ का एक गिरोह है। जिसका सक्रिय सदस्य अशरफ निवासी पीठापुर थाना अहरौला, आजमगढ़ है। यह गैंग अपने लाभ के लिए गोवध एवं गो-तस्करी का काम करता हैं।
स्पष्ट है कि गैंग मुखिया राजू व सदस्य अशरफ गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप में संलिप्त हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। जांच के बाद आरोपियों के आपराधिक इतिहास के आधार पर गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए गैंग चार्ट तैयार करके जिला मजिस्ट्रेट के यहां भेजा गया था।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट के यहां से 25 फरवरी को अनुमोदन प्राप्त हो गया। इसके बाद थाने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें