फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसपी कार्यालय पर गैंगरेप पीड़िता ने की आत्मदाह की कोशिश

Fri, 21 Jun 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिसकर्मियों ने युवती को पकड़ कर महिला थाना पहुंचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर।
एसपी कार्यालय पर बृहस्पतिवार दोपहर एक गैंगरेप पीड़िता ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे वहां हडकंप मच गया। किसी तरह महिला पुलिसकर्मियों ने युवती को पकड़ा और महिला थाने भेज दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी ने सुलह न करने पर अपने साथी के साथ मिलकर बीते 16 जून को उसके साथ गैंगरेप किया और फिर गला दबाकर मारने की कोशिश की। स्थानीय पुलिस ने भी केस दर्ज नहीं किया। एसपी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
युवती द्वारा एसपी को दिए शिकायती पत्र के अनुसार, 16 जून को वह अपनी एक सहेली से मिलने रेलवे स्टेशन के पास क्रॉसिंग पार जा रही थी। तभी उसके साथ दुष्कर्म करने का एक आरोपी पहुंच गया और जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने सिगरेट से उसे जलाकर जबरन गाड़ी में धकेल दिया। गाड़ी में पहले से एक और युवक था। इसके बाद दोनों ने गाड़ी में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। उनका कहना था कि युवती मर जाएगी तो पुराना मुकदमा समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, किसी तरह वह जान बचाकर बाहर निकली तो दोनों ने हाॅकी से मारकर उसके पैर तोड़ने की कोशिश की। संयोग से वह बच गई। उसने डायल 112 पर फोन करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। बाद में उसने स्थानीय पुलिस से शिकायत की लेकिन उन्होंने केस दर्ज नहीं किया। इस कारण वह बृहस्पतिवार दोपहर एसपी कार्यालय पहुंच गई और ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह की कोशिश की।

मामले की जानकारी की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें