फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी आश्रम कर्मियों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गांधी आश्रम कर्मियों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मगहर(संतकबीरनगर)। गांधी आश्रम कर्मियों की मांगों को लेकर बुधवार को भी भाकियू और कर्मचारी यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में धरना चला। धरनारत कर्मचारियो ं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। हालांकि दोपहर बाद गांधी आश्रम के पूर्व मंत्री के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

कर्मचारी यूनियन के मंत्री शिवशंकर यादव ने कहा कि कर्मचारियों के बकाया वेतन भुगतान सहित सात सूत्री मांगों को लेकर वे लड़ते रहेंगे। गांधी आश्रम के पूर्व मंत्री रामआशीष शर्मा के लिखित आश्वासन पर 20 जून से धरना अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया है। पूर्व मंत्री ने 25 जून तक मामले के निस्तारण के लिए समय मांगा है। अगर उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो पुन: आंदोलन होगा। भाकियू के जिलाध्यक्ष जनार्दन मिश्र ने कहा कि धरना स्थल पर एसडीएम की उपस्थिति में गांधी आश्रम के दोनों मंत्रियों के बीच सुलह-समझौते से कर्मचारियों की समस्याओं का हल निकालने पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद एक मंत्री ने सुलहनामे पर दस्तखत नहीं किया। कर्मचारियों की समस्या का  समाधान नहीं हुआ तो पुन: धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर रामरूप चौधरी, रामजी यादव, हरिहर यादव, इंद्रेश कुमार, दयाराम विश्वकर्मा, महेंद्र राय, राम सागर चौधरी, रमई चौधरी, कृष्णचंद दूबे, फूलदेव, जगई, रामअधारे, नाथूराम, सुभाष चंद पांडेय, राबड़ी देवी, रामरूप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें