फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायघाट हत्याकांड : एक और नामजद आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
26 अप्रैल को छेड़खानी के विवाद पर युवक की हुई थी हत्या, आठ नामजद समेत चौदह पर दर्ज है प्राथमिकी
विज्ञापन

तलाश में अंबेडकरनगर, आजमगढ़ और गोरखपुर में पुलिस ने की छापा मार कार्रवाई
धनघटा। गायघाट हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह इस मामले में अब तक छह आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अभी भी दो नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
गायघाट में 26 अप्रैल को एक बरात की विदाई कर महिलाएं लौट रही थीं। इसी दौरान किसी शोर ने मचाया कि महिलाओं के ऊपर पत्थर का टुकड़ा फेंका गया और छेड़खानी की गई। इसके बाद गांव में शादी वाले एक अन्य घर के लोगों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के दौरान एक पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। घायलों में 20 वर्षीय युवक अनिल कपूर की हालत चिंताजनक हो गई। उसे लेकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। अनिल कपूर की मौत की सूचना जब गांव पहुंची तो गांव के लोगों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया।
विज्ञापन

वहीं हमलावर अपना घर छोड़कर भाग गए। पांच नामजद को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, लेकिन तीन आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर थे। शनिवार को मंटू नामक आरोपी को पुलिस ने कटार मिश्र के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मंटू गायघाट का ही रहने वाला है। इस मामले में अभी दो नामजद आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। उनको पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने अंबेडकरनगर, आजमगढ़, गोरखपुर में छापा मार कार्रवाई की, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। उनकी गिरफ्तारी न होने से पीड़ित पक्ष के लोग पुलिस टीम पर अंगुली उठा रहे हैं। उनका कहना है कि वारदात के एक सप्ताह बाद भी नामजद आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं, जबकि अभी पुलिस को 5-6 अज्ञात की पहचान करके उनको पकड़ना है।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय नाथ मिश्रा का कहना है कि आरोपी मंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो नामजद आरोपी बाहर हैं उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें