फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विदेश भेजने के नाम एक लाख की ठगी

Fri, 25 Oct 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र के एक युवक ने एसपी को शिकायत पत्र देकर एक व्यक्ति पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। एसपी ने इस मामले में सीओ सिटी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बेलहर थाना के परासी गनवरिया निवासी बशीउर्रहमान ने बताया कि दिल्ली के एक एजेंट ने उनसे एक लाख एक हजार 700 रुपये लेकर सऊदी अरब तकनीकी कार्य के लिए भेजा। सऊदी अरब में उससे लेबर का कार्य कराया जा रहा था। बीमार होने पर दवा इलाज भी नहीं कराया गया। नौ माह कार्य करने के बावजूद मात्र डेढ माह का रुपया दिया गया। आरोप है कि उसका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया। 33 दिन तक वह जेल में रहा। एजेंट ने उसके साथ धोखाघड़ी फ्राड करके धन उगाही का कार्य किया। वह दूसरे से कर्ज लेकर एजेंट का दिए थे। किसी तरह वह जेल में रहकर स्वदेश वापस आया। पैसा मांगने पर एजेंट उसे तरह-तरह की धमकिया दे रहा है। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें