फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हॉस्पिटल में नंबर लगवाने के नाम पर ठगी

Sun, 02 Aug 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गोरखपुर के अस्पताल में नंबर लगवाने का झांसा देकर एपीके फाइल डाउनलोड कराकर मोबाइल हैक करने वाले साइबर ठगों के शिकार हुए एक व्यक्ति को साइबर हेल्प डेस्क बेलहरकला ने बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी गई रकम में से 83,630 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बेलहरकला थाना क्षेत्र के रमवापुर मिश्र निवासी प्रेम कुमार से 19 जून 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने गोरखपुर के अस्पताल में नंबर लगवाने का भरोसा दिलाया। इसके लिए उसने पीड़ित के मोबाइल में एक एपीके फाइल डाउनलोड कराई। फाइल डाउनलोड होते ही मोबाइल हैक हो गया और साइबर ठगों ने विभिन्न खातों में 1,64,123 रुपये ट्रांसफर कर लिए।
ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने तत्काल बेलहरकला थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले को साइबर हेल्प डेस्क ने गंभीरता से लेते हुए एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंकों और एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया। लगातार पैरवी के बाद ठगी गई रकम में से 83,630 रुपये सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हरिकेश भारती ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में कोई एपीके फाइल डाउनलोड न करें और न ही अपनी बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें