फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथा चरण: नामांकन पत्रों के जांच की प्रक्रिया पूरी, जिला पंचायत सदस्य के सभी पर्चे वैध

Fri, 16 Oct 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के चौथे चरण के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान जहां जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सभी 93 पर्चे वैध पाए गए।
विज्ञापन


 वहीं हैंसरबाजार व पौली विकास खंड में क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल चार पर्चे अवैध पाए गए हैं। शुक्रवार को नामांकन वापसी के बाद चुनाव चिंह का आवंटन किया जाएगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गुरुवार को अपर जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्रों के जांच के अंतिम दिन सुबह से ही प्रत्याशी व समर्थक जांच के लिए जुटे रहे।
विज्ञापन


अंतिम समय तक सभी पर्चो की जांच पूरी होने के बाद कोई भी पर्चा खारिज नहीं हुआ। जबकि हैंसर ब्लाक के एडीओ पंचायत राम अशीष चौधरी ने बताया कि इस ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 621 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। जिसकी जांच बुधवार व गुरुवार को किया गया।

जांच के दौरान बसवारी गांव के एक प्रत्याशी का पर्चा इस कारण निरस्त कर दिया गया कि उसका प्रस्तावक 3 लोगों का प्रस्तावक बना था। उन्होंने बताया कि उस प्रस्तावक ने नोटरी ब्यान हलफी भी दिया कि वह एक ही का प्रस्तावक है। उन्होंने बताया कि धनघटा से एक प्रत्याशी का पर्चा इस कारण निरस्त करना पड़ा कि वह जाति प्रमाण पत्र नही दे सका। इस ब्लाक में अब 99 पदों के लिए 619 लोग बचे है।

इसी तरह पौली ब्लाक के एडीओ पंचायत अयोध्या प्रसाद ने बताया कि कुल 395 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जिसमें जांच के दौरान शिवबखरी और पौली द्वितीय के प्रत्याशियों के प्रस्तावक दूसरे वार्ड के थे। जिसके कारण दोनों पर्चा निरस्त कर दिया गया। अब पौली में 53 पदों के लिए 393 लोग मैदान में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें