संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग के मामले में चौथे आरोपी रोहित यादव निवासी पूर्वी बंजरिया यादव टोला को 21 अगस्त को नियमानुसार श्मशानघाट इंडस्ट्रियल एरिया के पास से गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार 19 अगस्त को रविप्रकाश सिंह निवासी ग्राम पटखौली वार्ड नंबर 8 ने तहरीर दिया कि 18 अगस्त की रात लगभग 9:30 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया कि उनके भतीजे आयुष सिंह (संगम) को किसी ने गोली मार दी है। सूचना पर वह जिला अस्पताल गए वहां पर भतीजे को मृत घोषित कर दिया गया। अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहां से आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल रवाना कर दिया गया। तीन आरोपियों को पूर्व में ही जेल भेज दिया था। संवाद