फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Dec 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव में चार माह पूर्व अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म के चौथे आरोपी महुली थाने क्षेत्र के मानपुर निवासी टोटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव में 12 सितंबर की रात पांच लोगों ने किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद उसे घर लाकर छोड़ दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने तीन आरोपियों महुली थाने क्षेत्र के मानपुर के जिशान, पन्ने लाल और खुर्शीद को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भिजवा चुकी है। दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी थी। पुलिस ने रविवार काे टोटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जब एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। प्रभारी निरीक्षक जेपी दुबे ने बताया कि शेष आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें