फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर को जल्द मिलेगा ऑडिटोरियम, 5.32 करोड़ मंजूर

Mon, 22 Dec 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
यही पर बनना है ऑडिटोरियम -संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहरवासियों को जल्द ही ऑडिटोरियम की सुविधा मिलने जा रही है। शहर के शास्त्री नगर में ऑडिटोरियम के निर्माण शुरू होने की तैयारी की जा रही है। शासन ने इसके लिए पांच करोड़ 32 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है। सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित कर दिया गया है। इसके निर्माण से शहरवासियों को विभिन्न कार्यक्रमों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस स्थान मिल जाएगा, जिससे लोगों को सहूलियतें मिलेगी।
विज्ञापन


जिले का सृजन 1997 में हुआ था। तभी से ऑडिटोरियम के निर्माण की मांग उठती रही। पालिका प्रशासन ने शहर के मड़या में ऑडिटोरियम के लिए पहल की थी और शासन को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन तब इसकी स्वीकृति नहीं मिल पाई थी। ऑडिटोरियम न होने से शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। लोगों को महंगे हाेटल, लॉज आदि बुक करने पड़ते थे। इस समस्या को देखते हुए प्रशासन ने नए सिरे से पहल की और शासन को प्रस्ताव भेजा और शहर के शास्त्री नगर में स्थान चिन्हित किया, जिसकी शासन से स्वीकृति मिल चुकी है और 5.32 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। 26 मई को तामेश्वरनाथ धाम आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑडिटोरियम का शिलान्यास भी कर चुके हैं। अब कार्य शुरू कराने की तैयारी चल रही है। उम्मीद है कि अगले माह से कार्य शुरू हो जाएगा।
0
ऑडिटोरियम में बनेगा आधुनिक पार्किंग स्थल
ऑडिटेरियम में मुख्य मंच, हाल और बैठने के लिए 300 कुर्सियाें की व्यवस्था होगी। ऑडिटोरियम में डिजिटल साउंड सिस्टम, डिटिजल साइनेज, लाइट एंड साउंड सिस्टम, प्रोजेक्टर आदि लगाए जाएंगे। ऑडिटोरियम सेंट्रली एसी होगा और सामान्य दर्शक दीर्घा सहित वीआईपी दीर्घा का भी निर्माण होगा। इसके पास में ही आधुनिक पार्किंग स्थल भी बनाया जाएगा। ऑडिटोरियम बनने से शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी। आयोजकों को बडे़ आयोजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। शहर के निवासी पवन कुमार, महेश गुप्ता आदि ने बताया कि लंबे समय से ऑडिटोरियम की मांग हो रही थी, अब उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन

0
शहर के शास्त्री नगर में ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जाना है। इसकी शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री ने इसका शिलान्यास किया है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। इससे शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी। -अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें