फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर एक के पीछे एक भिड़ीं चार गाडियां, नौ यात्री घायल

Mon, 22 Sep 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सरैया बाईपास पर ट्रेलर में ​भिड़ी बस हुई क्षतिग्रस्त=स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर रात शहर के नवीन सब्जी मंडी के पास सोमवार की रात लगभग 11:30 बजे एक ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिसके बाद एक निजी बस पीछे से ट्रेलर में टकरा गई। इसके बाद निजी बस के पीछे से एक ट्रक और उससे रोडवेज की बस टकरा गई। हादसे में निजी बस में सवार चालक समेत नौ यात्री घायल हो गए। अन्य वाहनों में सवार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां से दो को गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
सभी घायल छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और बस में कुल 43 यात्री सवार थे। वह छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जनपद से नेपाल के काठमांडू दर्शन के बाद अयोध्या जा रहे थे। बस अभी सरैया बाईपास के पास पहुंची थी तभी गोरखपुर से अयोध्या की ओर जा रहे एक ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बस ट्रेलर के पीछे जा भीड़ी और बस के पीछे डीसीएम और डीसीएम से परिवहन निगम की जनरथ बस टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि ट्रेलर, डीसीएम और जनरथ बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

दुर्घटना में यह लोग हुए घायल : खलीलाबाद शहर से सटे सरैया में हादसे में घायलों में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश के भिंड के बस चालक विमलेश सिंह यादव पुत्र जगतसिंह यादव (42) निवासी करपुरे और छत्तीसगढ़ के रमता बाई पत्नी राधेश्याम (50) निवासी राउतपार पोस्ट पांंडातराई, द्वारिका प्रसाद पुत्र भक्तराम (70) निवासी अधियरापुर थाना पांडातराई, रामसेवक पुत्र तुकाराम (54) निवासी गढ़ईखुर्द, सरस्वती पत्नी बलराम (55) निवासी साईहमालजी थाना कुंडा, अयोध्या पुत्र सरगनी (74) निवासी सारनपुर थाना बोड़ला, ब्यास नारायण पुत्र रामजी (55) निवासी पालनसरी थाना पांडातराई, मोगरा बाई पत्नी कुनवारुराम (71) निवासी पालनसरी थाना पंडनराई, और कुंती बाई पत्नी रामपाल (40) निवासी रामपार खुर्द थाना रवेली के रूप में हुई है।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक की टीम ने गंभीर स्थिति देखकर विमलेश सिंह व रमताबाई को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें