फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रास्ते के विवाद में घर पर चढ़कर मारपीट, चार के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने घर पर चढ़कर महिला समेत उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर निवासी अल्पना देवी पत्नी नंदलाल कन्नौजिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 मार्च 2026 को शाम करीब 3:00 बजे गांव के ही चंद्रभूषण तिवारी, रंभा तिवारी, मनशीला तिवारी तथा रविंद्र उर्फ लालू उपाध्याय रास्ते के विवाद को लेकर उनके दरवाजे पर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़िता के अनुसार शोर सुनकर उनका पुत्र चंद्रशेखर कन्नौजिया और बहू किसनवती बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना के दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा। आसपास के लोग इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चन्द्रभूषण तिवारी, रंभा तिवारी, मनशीला तिवारी और रविन्द्र उर्फ लालू उपाध्याय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें