फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत चार लोग भेजे गए जेल

Sat, 22 Apr 2017 11:12 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सपा लोग बैठक करते। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नाथनगर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की बैठक के दौरान हुए बवाल के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात क्षेत्र के कई गांवों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली। इनमें से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए एक आरोपी के पास से पुलिस ने कट्टा और कारतूस भी बरामद किया। इधर घटना से उपजे विवाद की वजह से नाथनगर ब्लॉक परिसर में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। महुली और धनघटा थाने की पुलिस के साथ पीएसी के जवान ब्लॉक परिसर में मुस्तैद दिखे। दूसरी तरफ सपा के ब्लॉक प्रमुख पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी से नाराज सपा के कार्यकर्ता पूर्व सांसद भालचंद यादव की अगुआई में एसपी कार्यालय पहुंच गए। सपा का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिला और पुलिस पर सत्ता पक्ष के इशारे पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया।      
विज्ञापन

   पुलिस ने शुक्रवार की रात मुखलिसपुर, कोदवट, जसोवर और रेवटा सहित कई स्थानों पर छापेमारी किया। इस छापेमारी के दौरान ब्लॉक प्रमुख गुट के सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, कल्याण यादव, देश दीपक पाल और इंद्रप्रताप पाल को गिरफ्तार किया। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान इंद्रप्रताप पाल के पास से एक कट्टा और चार कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने उस पर आर्म्स एक्ट का भी मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा नेता के समर्थक आरोपितों में से किसी की गिरफ्तारी समाचार लिखे जाने तक पुलिस नहीं कर पाई। 
सपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख शिवनाथ पक्ष के चार लोगों की गिरफ्तारी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक की। बैठक के बाद पूर्व सांसद भालचंद यादव की अगुआई में काफी संख्या में कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंच गए। सपा कार्यकर्ता को रुख देख कर पुलिस सकते में आ गई। बाद में पूर्व सांसद भालचंद, पूर्व विधायक अलगू चौहान, पूर्व मंत्री लक्ष्मी कांत पप्पू निषाद,सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां,पूर्व जिलाध्यक्ष रामनरायन यादव, जयराम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव और पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने एसपी से मुलाकात की। सपा नेताओं ने एसपी से शिकायत की कि पुलिस एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है। एसपी हीरालाल ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख शिवनाथ यादव गुट के चार लोग और पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख दिग्पाल गुट के तीन लोगों ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर अलग-अलग सात मुकदमे लिखे गए हैं। पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। एसओ को फोन करके हिदायत दी गई है कि किसी भी दशा में एक पक्षीय कार्रवाई नहीं होनी चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष विवेचना होनी चाहिए। साक्ष्य के आधार पर ही आरोपी बनाए जाएं और पकड़े जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें