बेलहर। बेलहर थाना क्षेत्र के नंदौर-दुर्गजोत मार्ग पर बेलहर जंगल के गोयड़ा नाला के पास दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इसमें एक बालक समेत चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
रविवार की देर शाम चंदन (25) पुत्र तुफानी निवासी ग्राम दुल्हीपार थाना दुधारा तथा साथ में बैठी महिला शोभा (26) पत्नी मोतीलाल निवासी ग्राम कटया थाना बेलहरकला व उसका तीन वर्षीय बच्चा दुर्गजोत से बेलहर की तरफ जा रहे थे। सामने से अविनाश (24) पुत्र रमेश पासवान निवासी बेलडिहवा तेज गति से आ रहे थे। दोनों बाइक सवारों की आपस में टक्कर हो गयी, जिसमें चारों लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। वहीं बेलहर पुलिस ने दोनों बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद