फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्टेट फुटबाॅल प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा

Sun, 14 Sep 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गाजीपुर में स्टेट फुटबाल प्रतियोगिता में शामिल ​खिलाड़ी-स्रोत ​खिलाड़ी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नेहरू स्टेडियम गाजीपुर में चल रहे स्टेट फुटबाॅल प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया है। खेल सचिव जोखू प्रसाद ने बताया कि गाजीपुर में स्टेट फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। जिसमे बस्ती मंडल से जिले के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में बस्ती मंडल के खिलाड़ियों ने प्रयागराज मंडल को 3-0 के स्कोर से हराया। सीनियर बालक वर्ग 19 वर्षीय का मैच मेरठ से खेला गया। जिसमें बस्ती मंडल ने मेरठ मंडल को 5-0 गोल से हराया। उन्होंने बताया कि सीनियर बालक वर्ग 19 वर्षीय का मैच आयोजक बनारस मंडल और बस्ती मंडल के बीच में खेला गया। जिसमें बनारस मंडल ने बस्ती मंडल को 2-0 से हराया। जूनियर बालक वर्ग 17 वर्षीय बस्ती मंडल और लखनऊ मंडल के बीच मैच खेला गया। जिसमें लखनऊ मंडल ने बस्ती मंडल को एक जीरो से हराया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता अभी दो दिनों तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें