बेलहर। पवरिहा में सम्मत जलाकर लौट रहे युवक ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाकर शिकायत दी थी। मामले में बेलहर पुलिस ने प्रधान पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
पुलिस को दी शिकायत में अवधेश मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात सम्मत जलाकर घर आ रहे थे। गांव के पहले ही घात लगाकर बैठे राजेन्द्र कुमार यादव, धर्मेन्द्र कुमार यादव, सोमनाथ यादव और शंभू गाली देते हुए मारने पीटने लगे। जिससे उसको गंभीर चोटें आईं स्वजनों ने सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां भी हालत गंभीर देख गोरखपुर बीआरडी के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में एसओ रजनीश कुमार राय ने बताया कि चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। संवाद