फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के आरोप में चार लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के गोरयाभार गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित हृदयेश कुमार ने अपने शिकायत में बताया कि 23 सितंबर को शाम 6 बजे गांव के विकास, विवेक, अमन, वंदना एक राय होकर गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। लोगों के आने पर उनकी जान बच सकी। इसके बाद वे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। संवाद
विज्ञापन

-
हादसे के मामले में बाइक चालक पर केस
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने मार्ग दुर्घटना के मामले में बाइक चालक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित अंगद यादव निवासी सीयर कला थाना धनघटा ने अपने शिकायत में बताया कि 3 सितंबर को दिन में 3:25 बजे के आसपास उनकी पत्नी पुष्पा यादव भाई सुनील के साथ बाइक पर बैठकर खलीलाबाद से घर जा रही थी। बनियाबारी स्थित पैलेस के पास दो पहिया वाहन चालक ने पत्नी को पीछे से साइड मार दिया। घायलावस्था में पत्नी को एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया वहां स्थिति में सुधार न देखकर जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद पत्नी को मृत घोषित कर दिया। संवाद

डीजे संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लौहरौली। थाना दुधारा पुलिस ने एसओ इन्द्र भूषण सिंह के अगुवाई में तेज आवाज में डीजे साउंड बजाने के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए डीजे संचालक को गिरफ्तार किया है। 23 सितंबर को थाना दुधारा क्षेत्र के लोहरौली कस्बा में डीजे संचालक संतोष पांडेय निवासी ग्राम रसूलपुर बिना अनुमति लिए असमय निर्धारित ध्वनि से काफी अधिक तेज ध्वनि में अपना डीजे बजा रहे थे। डीजे मालिक को समझाने पर वह अत्यधिक तेज ध्वनि से बजाने लगा। इस संबंध में स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी संतोष पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें