संतकबीरनगर। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के पूर्वांचल अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को डाक बंगला में व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया।
विधायक ने कहा किसी भी व्यापारी का अहित नहीं होने पाएगा। व्यापारी सुरक्षित माहाैल में कारोबार करें। व्यापार हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए वे हमेशा तैयार है। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय ने कहा अगर कहीं भी किसी व्यापारी का उत्पीड़न हुआ तो बृहद आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहाकि अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए व्यापारी तैयार है। व्यापारियों के हित की रक्षा के लिए वह हर मोर्चे पर खड़े रहेंगे।
इस दौरान पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ जायसवाल, मूलचंद मौर्य, अजीत कसौधन, सतीश चंद्र, आत्माराम चौरसिया, प्रहलाद पंसारी, रामकिशन, अयोध्या प्रसाद, कमलेश, राजन, सत्यम आर्य, वीरेंद्र मद्धेशिया, रिंकू, अभिषेक अग्रहरी, मोहित मद्धेशिया, अर्जुन, गोविंद अग्रहरि, रंगीलाल, हीरालाल, रविंद्र चौरसिया, विनोद जायसवाल, अरविंद चौरसिया आदि मौजूद रहे।