फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में मारपीट, चार पर केस

Mon, 29 Sep 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के डारीडीहा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित अरविन्द कुमार निवासी डारीडीहा ने अपने शिकायत में बताया कि 28 सितंबर को समय शाम 4 बजे उनके पटीदार शंभूचरन लाल, श्रवन, शीला व प्रिंस उनको गाली देते हुए जमीन झगड़े के विवाद को लेकर लात-घूंसा व लाठी-डंडा से मारने-पीटने लगे। बचाव में आईं माता करूणा देवी को पीटा। घटना में सभी को काफी चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन

-
मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर केस
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के चिलौना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता इन्द्रावती निवासी ग्राम चिलौना ने अपने शिकायत में बताया कि उनके लड़के को रात 10:30 बजे गांव के ही विक्रम खलिहान में मारे-पीटे। इसके बाद विपक्षी विक्रम, चन्द्रमूल, दशरथ, राजू व रमायन घर में घुसकर पूरे परिवार को सरिया और लाठी-डंडा से मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। घटना में सभी को काफी चोटें आई हैं। संवाद

दो पक्षों में मारपीट के मामले में केस दर्ज
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के गौसपुर मोहल्ला में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता जानकी निवासी मोहल्ला गौसपुर ने अपने तहरीर में बताया कि उनके लड़के अजीत को जो अपने मड़ई में बैठा था, तभी दीपक उर्फ गोलू अनायास पीछे से हंसुआ से गर्दन पर वार कर दिया। बेटा लहूलुहान होकर गिर पड़ा तब आरोपी हंसुआ लेकर भाग गया और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन


आरके पुरम में घर नकदी और जेवरात चोरी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बंजरिया पश्चिमी मोहल्ला आरके पुरम में एक परिवार अयोध्या धाम दर्शन करने के लिए गया था। वहीं पीछे चोर घर में घुसकर नकदी व जेवरात ले उड़े। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि बंजरिया पश्चिमी मोहल्ला आरके पुरम निवासी धर्मेंद्र कुमार ने अपने तहरीर में बताया कि 13 सितंबर रात 8 बजे वह अपने घर को लाक करके अयोध्या धाम दर्शन करने गए थे। 15 सितंबर को दिन में 12 बजे जब वह घर आए तो उनके घर का ताला व अलमारी का लाकर टूटा हुआ था। घर से 40 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, दो जोड़ा चांदी का पायल चोरी हो गया था। संवाद

विवाद को लेकर मारपीट, चार पर केस
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के उमरी कला गांव में पुराने झगड़े के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता अमरावती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 सितंबर को दिन में 12 बजे गांव के विपक्षी संगीता, पूजा, शिवानी व अशोक की पत्नी नाम अज्ञात पुराने झगड़े के विवाद को लेकर उन्हें गाली देने लगे। मना करने पर काफी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। घटना देखकर बचाव में आए अन्य परिजनों को भी काफी मारापीटा। घटना में सभी को काफी चोटें आई हैं। संवाद

87 वाहन चालकों से शमन शुल्क वसूला
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने यातायात नियम तोड़ने वाले 87 वाहन के चालकों पर कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान समस्त एसओ एवं प्रभारी यातायात संयुक्त पुलिस टीम ने यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 87 वाहन के चालकों से 87,500 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। संवाद
-
शांतिभंग में 10 आरोपियों का चालान
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में 10 आरोपी शांतिभंग में चालान किया है। थाना दुधारा, महुली, मेंहदावल, बेलहरकला और धर्मसिंहवा थाना पुलिस ने 2-2 आरोपी को पकड़कर उनके खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से सभी आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया। संवाद
-
मारपीट में छह लोग घायल
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के चिलौना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर चिकित्सक की टीम ने घायलों का दवा इलाज शुरूकर दिया। घायलों की पहचान पंकज कुमार, इन्द्रावती, पूनम, विक्रम कुमार, अनीशा व आरती के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें