फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना में चार घायल, एक की हालत गंभीर

Wed, 23 Apr 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। नंदौर बांसी मार्ग पर स्थित बाबा बर्फानी फिलिंग स्टेशन के पास बुधवार की शाम को दो मोटरसाइकिल आमने-सामने भिड़ गईं। जिसमें चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए । घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहदावल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बेलहरकला क्षेत्र के रसूलपुर निवासी शिवप्रसाद सोनी पुत्र छपाई सोनी (50)तथा सुरेश सोनी पुत्र लाल बहादुर (30) किसी काम से बखिरा गए हुए थे। बखिरा से अपने घर रसूलपुर जा रहे थे। शाम तीन बजे के करीब दूसरी तरफ से बस्ती जनपद के मुंडेरवा निवासी राकेश जयसवाल पुत्र सतीश चंद्र (48) तथा श्री चंद (42) निवासी मुंडेरवा अपनी बाइक से नंदौर की तरफ जा रहे थे।
अभी यह लोग बाबा बर्फानी फिलिंग स्टेशन के पास पहुंचे ही थे की दोनों लोगों की मोटरसाइकिल आपस में अनियंत्रित होकर भिड़ गई। इससे चारों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। श्री चंद की हालत नाजुक बताई जा रही है। पंप कर्मचारियों और राहगीरों के सहयोग से उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें