फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के निहैला गांव में बुधवार के शाम दो पक्षों में हुई मारपीट में पूर्व प्रधान समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी पूर्व प्रधान सुरेंद्र यादव और पंचराम से पुरानी रंजिश है। बताया जाता है कि बुधवार की शाम सुरेंद्र यादव कार से बरात जाने के लिए घर से निकले। उसी समय उनके विपक्षी रास्ते में घात लगाकर बैठे थे। जब गाड़ी उनके करीब पहुंची तो उनको रोककर उनकी पिटाई कर दी। पूर्व प्रधान को मारे-पीटे जाने की सूचना पर उनके पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया।
घटना की सूचना किसी ने डायल 112 पर दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया। उसके बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे। जहां दोनों की ओर से पुलिस ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। सुरेंद्र का आरोप है कि गांव निवासी अरविंद से उनका विवाद लंबे समय से चल रहा है। उसी रंजिश को लेकर अरविंद ने अपने साथियों के साथ उन पर जानलेवा हमला कर दिया है। बीच-बचाव करने आई पत्नी और भाई भी घायल हो गए। मारपीट के दौरान सोने की माला भी गायब हो गई।
विज्ञापन

दूसरी तरफ पंचराम का आरोप है कि सुरेंद्र यादव कार से तेजी के साथ गांव में जा रहे थे। उनके वाहन की टक्कर लगने से उनकी छह वर्षीय बेटी घायल हो गई। जब उनको वाहन धीरे से चलाने के लिए कहा गया तो वह मारपीट पर आमादा हो गए। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले में एक पक्ष से अरविंद, विवेक, देव चौधरी, आदर्श के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। तो दूसरी तरफ सुरेंद्र यादव, बैजनाथ, दीपू, देवेंद्र के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें