फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पैतृक धन में हिस्सेदारी मांगने पर मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के सरैया मोहल्ले में पैतृक धन में हिस्सेदारी मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि हिस्से के पैसे मांगने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों की पिटाई कर दी, जिससे चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सरैया निवासी स्वामीनाथ पुत्र स्वर्गीय मथुरा प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता के हिस्से का कुछ जमा धन था, जिसमें तीनों भाइयों का अधिकार है। आरोप है कि बड़े भाई श्रवण ने पूरा पैसा अपने पास रख लिया। जब उन्होंने अपने हिस्से की रकम मांगी तो टालमटोल करते रहे। पीड़ित के अनुसार, 23 जून की सुबह करीब सात बजे पैसे के संबंध में बातचीत करने पर श्रवण, उसके पुत्र विशाल, पत्नी सबिता तथा पुत्री नंदनी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचीं उषा देवी, प्रीति और कृष्णा को भी पीट दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें