फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमते मिला होम क्वारंटीन, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घूमते मिला होम क्वारंटीन, केस दर्ज
विज्ञापन

धनघटा। महुली क्षेत्र के लखनोहर गांव में शनिवार को बाहर से आए एक युवक गांव में घूमते हुए मिला तो एसडीएम ने युवक को पकड़कर मोलनापुर चौकी पुलिस के हवाले करते हुए मुकदमा दर्ज कर 21 दिन के लिए तहसील मुख्यालय पर क्वारंटीन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के लखनोहर गांव में एक युवक शनिवार को औरंगाबाद से घर लौटा था। वह आने के बाद से ही घर पर न रहकर गांव में घूमने लगा। गांव के लोगों ने उसे मना किया तो वह नहीं माना। गांव के लोगों ने इसकी सूचना एसडीएम को दी। रविवार को एसडीएम प्रमोद कुमार लखनोहर गांव में कोरोना योद्धाओं के गठन के लिए पहुंचे तो वह युवक भी वहां पहुंच गया। एसडीएम को लोगों ने उसके बारे में बताया तो एसडीएम ने उसे पकड़वाकर पुलिस हवाले कर दिया। उसके खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया और 21 दिन के लिए तहसील पर क्वारंटीन के लिए भेज दिया। इस मौके पर बीडीओ दीपक सिंह, सेक्रेटरी गणेश त्रिपाठी, पिंटू यादव, प्रधान धनंजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें