फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
बखिरा थाना क्षेत्र के निघुरी गांव निवासी मृतक अवधेश के रोते बिलखमे परिजन। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन

सांथा(बस्ती)। बखिरा थानाक्षेत्र के निघुरी गांव के बाग में शनिवार की सुबह एक शख्स का शव पेड़ से लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर आस पास गांव के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

निघुरी गांव निवासी 55 वर्षीय अवधेश का शव गांव के पश्चिम स्थित आम के बाग के पेड़ में गमछे से लटकते हुए गांव के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। घटना की सूचना पर आसपास के गांव के लोग जुट गए। सांथा पुलिस चौकी इंचार्ज आनंद सिंह ने लोगों के सहयोग से शव को नीचे उतरवाया। अवधेश के बड़े बेटे जितेंद्र ने बताया कि पिता शनिवार की भोर में घर से निकले थे। घर वालों को लगा वे दैनिक क्रिया में जा रहे है, लेकिन उनकी मौत की सूचना मिली। अवधेश की मौत से परिजनों में हाहाकार में मच गया। पत्नी सुभागी देवी का रो- रोकर बुरा हाल था। अवधेश के तीन बेटे जितेंद्र, विरेंद्र और रंजीत हैं। एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। अवधेश की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। चौकी इंचार्ज आनंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घर वालों ने अब तक कुछ भी नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें