सावन मेले के मद्देनजर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लाइन के लिए बैरिकेडिंग कराते मेला व्यवस्था
- फोटो : KHALILABAD
रूट डायवर्जन: रात 12 बजे से बंद हो जाएगा धनघटा मार्ग
संतकबीरनगर। सावन माह के प्रत्येक सोमवार को तामेश्वरनाथ मंदिर में कांवड़ियों की जुटने वाली भीड़ का देखते हुए प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया है। रविवार की रात 12 बजे से सोमवार को दो बजे तक धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि सावन माह में सोमवार को तामेश्वरनाथ मंदिर पर श्रद्घालुाओं की भीड़ रहती है। मंदिर पर श्रद्धालु बिड़हरघाट के सरयू नदी और अन्य स्थानों से जल भरकर जलाभिषेक करते हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। खलीलाबाद से धनघटा की तरफ जाने वाले भारी वाहन मगहर होते हुए मैसिर के रास्ते गंतव्य को जाएंगे। बस्ती से भुवरिया, पायलपार होते हुए धनघटा की तरफ जाने वाले भारी वाहन का आवागमन रविवार की रात 12 बजे से सोमवार को दोपहर दो बजे तक पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। तामेश्वरनाथ मंदिर के मुख्य प्रवेशद्वार से मंदिर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। आपातकाल सेवा जैसे एंबुलेंस, फायर सर्विस आदि की गाड़ियां ही जा सकेंगी। यह रूट डायवर्जन प्रत्येक रविवार को 12 बजे से सोमवार को दोपहर दो बजे तक रहेगा।